12th के बाद Government Job कैसे पाए

12th के बाद Government Job कैसे पाए , अगर आप 12th कर रहे या कर चुके हैं या करने वाले हैं तो आपने यह अपने मन में जरूर सोचा होगा कि मुझे भी 12th के बाद Government Job करना है। यह आपको अगर करना है तो आप 12th के बाद ही कर सकते हैं। हर साल हजारों भर्ती आती है और उसमें 12th पास qualification रहता है। आप उसका आवेदन कर सकते है। लेकिन उसका सही जानकारी होना चाहिए। आप यह सोच लिए है कि मुझे हर हाल में सरकारी नौकरी ही करना है तो आपको सही तैयारी और हमेशा अभ्यास की जरूरत होगी।

इस लेख में हम एकदम अच्छे से जानेंगे की 12वीं के बाद कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां मिल सकती हैं, आवेदन प्रक्रिया क्या है, चयन प्रक्रिया कैसे होती है, सैलरी कितनी मिलती है, तैयारी कैसे करें यह सब हम जानने की कोशिश करेंगे ताकि इसको पढ़ने के बाद कोई और लेख की जरूरत ना पड़े।

12th के बाद लोकप्रिय Government Job

यह जो नीचे डाटा दिया गया है वह कुछ 12th के बाद के ही प्रमुख विभागों की सूची दी गयी है। जहां आप आवेदन कर सकते हैं यदि आप 12th पास है तो:

विभाग / परीक्षापद का नाम
Staff Selection Commission (SSC CHSL)LDC, DEO
Indian Railwaysटिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क
Indian Armyसोल्जर GD, क्लर्क
Indian Navyसेलर
India PostGDS, पोस्टमैन
राज्य पुलिस विभागकांस्टेबल

यह जो पद है उसका सैलरी राज्य के हिसाब से अलग अलग हो सकता है। और यह पद और भर्ती के अनुसार हो सकता है।

12th के बाद Government Job पाने की पूरी प्रक्रिया

1️⃣ सही परीक्षा का चयन करें

आपको अगर सरकारी नौकरी ही करना है तो सबसे पहले आप यह सोच लें कि आपको किस में जाना पंसद करते हैं। SSC CHSL रेलवे, सेना, पुलिस या डाक विभाग। और अगर आपको रक्षा वाले विभाग में जाना है तो आप सबसे पहले अपना physical fitness और qualification जरूर चेक कर ले।

2️⃣ आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें

आपको जिस भी विभाग में जाना पंसद करते हैं तो सबसे पहले आप उसके विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। तभी आप आवेदन करें।

  • आयु सीमा कितना साल का है।
  • शैक्षणिक योग्यता कहा तक का मांग रहा है।
  • परीक्षा पैटर्न क्या है और कैसे है।
  • आवेदन तिथि इसका कौन सा लास्ट तिथि है।

3️⃣ ऑनलाइन आवेदन करें

  • सही दस्तावेज अपलोड करें क्योंकि इसमें कोई आप गलत दस्तावेज नहीं अपलोड करने बाद में वेरीफिकेशन के समय आपको दिक्कत होगा और इससे फ्रॉड टाइप का मैसेज जाएगा।
  • फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट हों आपको कोई भी फोटो देख कर पहचान ले।
  • अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें क्योंकि बाद में नहीं होता है।

4️⃣ सिलेबस के अनुसार तैयारी करें

अधिकतर ज्यादा तर परीक्षाओं में यही विषय सामिल होते हैं:

  • सामान्य ज्ञान
  • गणित
  • रीजनिंग
  • अंग्रेजी
  • हिन्दी
  • करंट अफेयर्स

5️⃣ मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें

जब आप पूरा अच्छे से जब पूरा पाठ पढ़ लेंगे तो आपको यह जरूर चेक करना चाहिए कि मुझे कितना समझ में आया तो आपको इसके लिए नियमित अभ्यास से आपकी गति और सटीकता दोनों बढ़ती हैं।

6️⃣ शारीरिक परीक्षा (यदि लागू हो)

पुलिस, सेना और नौसेना जैसी नौकरियों में फिजिकल टेस्ट आवश्यक होता है। क्योंकि इसमें बिना फिजिकल फिटनेस के आपको इसमें नौकरी नहीं मिलेगा।

तैयारी की स्मार्ट रणनीति

आप अगर कॉलेज में है या कोई काम कर रहे हैं तो भी आपको कम से कम 3 से 4 घंटा रोज पढ़ने में निकल ले/देना चाहिए। तभी आप का जॉब लगने की संभावना है क्योंकि अब कॉम्पिटिशन बहुत है।

आप इसको ऐसे फालो कर सकते है या तो इससे आइडिया लगा सकते हैं।

  • घंटा – गणित
  • 1 घंटा – रीजनिंग
  • 1 घंटा – सामान्य ज्ञान
  • 30 मिनट – करंट अफेयर्स
  • रविवार को – फुल मॉक टेस्ट जो आपने पढ़ा है उसका तब आपको अंदाजा लगेगा कि कितना अच्छे से मैंने पढ़ा है।

और एकदम इसको हर हाल में रोज फालो करे क्योंकि नियमितता ही सफलता की चाबी है।

चयन प्रक्रिया

ज्यादा तर हर सरकारी परीक्षाओं में ऐसी ही चयन होता है जो कई चरण में होता है कुछ इस प्रकार से:

  • 1.लिखित परीक्षा (Computer Based Test) होता है।
  • 2.स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट (कुछ पदों के लिए) ही होता है जो स्किल से संबंधित होता है।
  • 3.शारीरिक दक्षता परीक्षा (यदि आवश्यक हो) यह ज्यादा फोर्स वालों में होता है। और भी कई विभागों में होता है।
  • 4.दस्तावेज सत्यापन यह लास्ट में होता है जब आप पूरे चरण पास कर लेते हैं।
  • 5. अंतिम मेरिट सूची नंबर के हिसाब से मेरिट सूची बनता है।

और तब कटऑफ बनता है और उसके ऊपर जब आपका नंबर होता है तभी आपका जॉब लगने कि सम्भावना होता है।

वेतन और सुविधाएं

सरकारी नौकरी में केवल वेतन ही नहीं, बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं जो आपको बस सरकारी नौकरी में ही मिल सकता है:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • चिकित्सा सुविधा और पूरे फॅमिली को भी लाभ मिलता है।
  • पेंशन (NPS योजना के तहत) रिटायर होने के बाद जो हर महीने आपको मिलता है।
  • नौकरी की सुरक्षा 60 की उम्र तक तब आपको कोई नौकरी की टेंशन नहीं होता है।

शुरुआती वेतन आमतौर पर ₹20,000 से ₹35,000 प्रति माह के बीच होता है। और समय के अनुसार बढ़ता चला जाता है।

Q1. क्या 12वीं के बाद बिना कोचिंग के सरकारी नौकरी मिल सकती है?

उत्तर: हाँ, अगर आप एकदम अच्छे से जब तैयारी करेंगे तो बिना कोचिंग के बाद भी आपको नौकरी मिल सकता है।

Q2. 12वीं के बाद सबसे अच्छी सरकारी नौकरी कौन सी है?

उत्तर: SSC CHSL, रेलवे और रक्षा सेवाएं लोकप्रिय विकल्प हैं। और भी विकल्प है जो अपने हिसाब से तैयारी कर सकते है।

Q3. आयु सीमा क्या होती है?

उत्तर:अधिकांश परीक्षाओं में 18–27 वर्ष होती है और (आरक्षित वर्ग को छूट मिलती है)।

निष्कर्ष

अगर आपको 12th के बाद Government Job करना है तो यह संभव है लेकिन उसके लिए सही दिशा और निरंतर मेहनत करना होगा क्योंकि आपको भी पता है कि कंपटीशन बहुत हो गया है। और अब Government Job पाने के लिए दूसरों से अलग और वेस्ट करना होगा तभी आपको जॉब मिलेगा। यदि आप शुरू पहले ही कर देते हैं तो दूसरों से बहुत आगे रहेगे और तब आपका चांस बड़ जाएगा।

डिस्क्लेमर (12th के बाद Government Job कैसे पाए)

यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। भर्ती प्रक्रिया, वेतनमान, आयु सीमा और पात्रता संबंधी नियम समय-समय पर संबंधित विभाग द्वारा बदले जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अधिसूचना और दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें। यह लेख किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं देता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top