Interview में क्या बोले 2026

Interview में क्या बोले 2026 की आपका जॉब मिलने का मौका और बढ़ जाए । आज के समय में हर जॉब से पहले इंटरव्यू होता है और इंटरव्यू को लेके बहुत लोग टेंशन / घबराए होते हैं की क्या बोलूंगा की मेरा इंटरव्यू अच्छा हो और मेरा चयन हो जाए। और इंटरव्यू में बस knowledge का टेस्ट ही नहीं होता है ब्लकि उसका यही मतलब होता है की communication, confidence और personality को टेस्ट करना होता है।

बहुत से लोग इंटरव्यू में से इसलिए रिजेक्ट हो जाते की उनको पूरा जानकारी नहीं होता है कि इंटरव्यू में कैसे क्या बात करें और कैसे उनका सवाल का जवाब सही सही दे ताकि उनको यह लगे कि यह परफेक्ट हैं और आप अपना जगह बना ले।

इस लेख में आपको स्टेप के जरिए समझाया गया है कि इंटरव्यू में एंट्री से लेकर exit तक क्या बोलना हैं और कैसे बोलना है, और किन गलतियां से बाचना है ताकि आपका सिलेक्शन चांस ज्यादा हो। और आप का बिना किसी दिक्कत के इंटरव्यू सफल हो जाए ।

Interview में क्या बोले 2026 – Step by Step Guide

1. Interview Room में एंट्री करते समय

आप जब इंटरव्यू के रूम में अंदर जाएंगे तो सबसे महत्वपूर्ण आपका शुरू में इम्प्रेशन रहता है।

आप वहाँ ऐसे ही बोल सकते हैं:

  • “Good morning/afternoon sir/ma’am.”
  • “May I come in?”

जब आपको बैठने के बोला जाएगा तो आप बैठते ही आप उनको “thank you” बोले इसी उनको अच्छा लगता है और eye contact करके ही बात करेंगे।

2. “Tell Me About Yourself” (सबसे महत्वपूर्ण सवाल)

यह जो सवाल है इसको हर इंटरव्यू में पूछा जाता हैं क्योंकि इससे उनको आपके बारे में पता चल जाता हैं ।

आप ऐसे ही अपना पूरा जानकारी देंगे:

  • नाम
  • Qualification
  • स्किल्स
  • अनुभव अगर हो तो
  • करिअर गोल क्या है आपका

आप ने जो किया होगा आप वह बता सकते हैं और घबराना नहीं है बिल्कुल भी आपको और खुद पर भरोसा करना है कि मुझसे यह हो जाएगा ।

आप ऐसे जवाब दे सकते हैं: “Good morning sir/ma’am, मेरा नाम सलमान है और मैंने अपना ग्रेजुएशन B. Com किया हुआ है और मेरा रुचि accounting और data handling में है जिसको करने में मेरा मन लगता है। और जब मेरा ग्रेजुएशन पूरा हुआ तो मैंने इंटर्नशिप के दौरान मैंने कुछ स्किल्स पर ध्यान दिया जो Tally और Excel सीख लिया। और मैं चाहता हूं आपके कंपनी में काम करना जिससे मुझे बहुत खुशी होगी।

अपने Strengths बतातें समय

जब आप वह सब बात खत्म कर लेंगे तो तब आप यह बोले:

  • “My strengths are quick learning ability, teamwork and time management.”

जैसे: मैं बहुत जल्दी सीखने की कोशिश करता हूँ कि जो कर रहा हूं उससे सबसे पहले सीख लूँ । टीम के साथ efficiently काम कर सकता हूँ. Deadline पर काम पूरा करना मेरी priority होती है.” कभी भी काम लेट नहीं करता हूँ।

4. Weakness का जवाब कैसे दे

यहां तो गलती लगभग हर किसी से हो जाती हैं ।

क्या नहीं बोले आप: मुझे गुस्सा बहुत जल्दी आता है और मैं आलसी व्यक्ति हूँ जो हर काम को करने के लिए समय देता है कि आज नहीं कल करूंगा ।

आप उसके जगह आप थोड़ा ऐसे बोल सकते हैं: मैं कभी-कभी बहुत ज्यादा सोचता हूं लेकिन मैंने इसको कम करने के लिए सही प्लानिंग और कार्य प्राथमिकता शुरू किया है ताकि कम हो जाए।

5. जॉब के बारे में क्यू Interested हो?

इसमें आप क्या बोलेंगे: मैं आपके कंपनी में जॉब के लिए इच्छुक हूं क्योंकि मेरा सपना है इस कंपनी में काम करना और मेरी स्किल्स और दिलचस्पी एकदम मैच कर रहा है। मुझे यह लग रहा है कि मैं इस रोल में अच्छा अभिनय कर सकता हूं और जो कंपनी का गोल है उसमें मैं मैं मन लगाकर पूरा करने में मदद कर सकता हूं।

6. पिछला जॉब छोड़ने का कारण

आपसे जब पूछा जाए कि आप ने पिछला काम क्यु छोड़ा तब आप यह नहीं बोले की मेरा बॉस खराब था या सैलरी कम थी।

आप ब्लकि यह बोले की मैं अपनी करियर को और अच्छा करना चाहता हूँ ताकि कुछ अच्छा कर लूं। और बेटर अवसर की तलाश कर रहा हूं जहां मैं अपनी स्किल्स को और अच्छा कर लूं।

7. Salary Expectation का जवाब

आप से जब सैलरी को लेके कुछ पूछा जाएगा तो आप कुछ ऐसे बोले मैं एक उचित सैलरी की अपेक्षा कर रहा हूं । जो इन्डस्ट्री और मेरी स्किल्स के अनुसार हो। लेकिन मैं कुछ नया सीखने और ग्रोथ पर ज्यादा ध्यान देता हूं।

8. End Me “Do You Have Any Questions?”

यह आपके मौका होता है कि सामने वाले को प्रभावित करना।

कि आप क्या पूछ सकते हैं उनसे उनका यही सोच होता कि आप क्या पूछते हैं। आप उनसे यह पूछ सकते हैं:

  • “क्या भूमिका में विकास के अवसर हैं?”
  • “कंपनी में ट्रेनिंग का प्रोसेस क्या है?”

Quick Reference Table

स्थितिक्या बोले टिप
प्रवेश (Entry)“Good morning” + “May I come in?”मुस्कुराना ज़रूरी हैमुस्कुराना ज़रूरी है
अपने बारे मेंछोटा परिचय + स्किल्स1–2 मिनट में खत्म करें
ताकत (Strengths)अपनी अच्छी खूबियाँउदाहरण के साथ बताएं
कमजोरी (Weakness)सुधार हो रही कमजोरीईमानदारी + स्मार्ट जवाब
सैलरीलचीला जवाब देंज्यादा डिमांड न करें
बाहर निकलते समय“Thank you for opportunity”विनम्र (Polite) रहें

इंटरव्यू में क्या नहीं बोलना चाहिए

  • मुझे नहीं आता है
  • मैंने आपके कंपनी के बारे में कुछ रिसर्च नहीं किया
  • मुझे बस कोई भी नौकरी करने के लिए मिल जाए
  • किसी के बारे में कोई बुराई नहीं करे

प्रो टिप्स (Selection Chances बढ़ाने के लिए)

  • इंटरव्यू से पहले प्रैक्टिस करें (आईने के सामने)
  • और जो बोले साफ़ और सरल बोले ताकि सामने वाला समझ जाए
  • अपने रिज्यूमे का हर पॉइंट समझें
  • कॉन्फिडेंस बनाए रखें (भले शुरुआत में कम हो)

Q1. क्या इंटरव्यू में हिन्दी बोल सकते हैं?

उत्तर: हाँ, आप उनसे ऐसे पूछे कि अगर आप कहे तो मैं हिन्दी और बेसिक इंग्लिश दोनों का इस्तेमाल करके इंटरव्यू देदू।

Q2. कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाएं?

उत्तर: आप उसका डेली प्रैक्टिस करे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है। और आप बिना डरे जवाब देते हैं।

निष्कर्ष

इंटरव्यू में सफलता के लिए सबसे जरूरी है:

सही तरीके से बोलना + आत्मविश्वास + सकारात्मक सोच इससे आपको जॉब मिल सकता है। बस आपको घबराना नहीं है।

Disclaimer

यह जानकारी सामान्य मार्गदर्शन के लिए दी गई है। हर कंपनी का इंटरव्यू प्रोसेस अलग हो सकता है, इसलिए उम्मीदवार को अपनी स्थिति और जॉब रोल के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top